8 ساعة - ترجم

मुंबई में आदरणीय संजय दत्त जी से आत्मीय भेंट कर उन्हें सम्पूर्ण सरोजिनीनगर परिवार की ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभाशीष प्रेषित किए।
इस अवसर पर उन्हें पुनः सरोजिनीनगर आने का आग्रह भी किया, ताकि वे हमारे उन प्रतिभाशाली युवाओं से संवाद कर सकें जो अभिनय ही नहीं, बल्कि कंटेंट क्रिएशन, पटकथा लेखन, निर्देशन, फिल्म निर्माण, संपादन तथा मनोरंजन जगत के अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
आशा है कि शीघ्र ही लखनऊ में संजय दत्त जी और सरोजिनीनगर के युवाओं के बीच एक विस्तृत एवं प्रेरणादायी संवाद आयोजित होगा। उनका अनुभव, संघर्ष और सफलता की यात्रा निश्चित रूप से हमारे युवा साथियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देगी।
सरोजिनीनगर आपका पुनः हार्दिक स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

imageimage