6 часы - перевести

गाजियाबाद के शास्त्रीनगर (कविनगर थाना क्षेत्र) में एक पालतू कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पड़ोसी महिला को धमकाते हुए कहता है, "मेरा 7 करोड़ का मकान है, मैं पुलिस के मुंह में नोट भर दूंगा।"

शिकायतकर्ता सारिका त्यागी का आरोप है कि 27 जुलाई को लक्ष्य चौधरी और उसके साथियों ने जबरन उनके घर में घुसकर उनके परिवार, बुजुर्ग सास-ससुर और बच्चों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। महिला के मुताबिक, आरोपी ने खुद के रसूख का हवाला देते हुए जान से मारने और पुलिस से एनकाउंटर कराने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 352, 351(3) और 333 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, उन्हें दोनों पक्षों की तरफ से शिकायतें मिली हैं। फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

image