2 d - übersetzen

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने गुरुवार को सदन में नीट (NEET) पेपर लीक मामले पर अपना बयान दिया। उन्होंने छात्रों और उनके परिवारों के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि परीक्षा व्यवस्था को लेकर छात्रों का गुस्सा, दर्द और शिकायत पूरी तरह जायज है।

चड्ढा ने कहा कि पेपर लीक होने से सिर्फ पर्चा ही आउट नहीं होता, बल्कि छात्रों की सालों की मेहनत, भरोसा और सपने भी टूटते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान केवल मीडिया बयानों से नहीं, बल्कि मजबूत संस्थागत बदलावों से ही होगा।

इसके साथ ही उन्होंने नए बिल के जरिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की तारीफ की। चड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक की तरह छात्रों की चिंताएं सुनीं और व्यवस्था में सुधार के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि वह एक पूर्व सीए (CA) छात्र रहे हैं, इसलिए वह परीक्षार्थियों के दर्द और उनके परिवारों द्वारा किए गए भारी आर्थिक और सामाजिक समझौतों को गहराई से समझते हैं।

image