प्रधानमंत्री मोदी का कथित आपत्तिजनक AI वीडियो वायरल, तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
सिद्धार्थनगर जिले में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित AI-जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर चौकी अंतर्गत गदाखौआ गांव निवासी मोहम्मद सईद ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही लवकुश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कथित AI-जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी। अभी तक आरोपी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यह मामला जांच के दायरे में है। पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।