1 h - Translate

मुंबई एयरपोर्ट पर 4 किलो सोना जब्त, महिला गिरफ्तार; DRI ने करीब ₹6 करोड़ का विदेशी सोना किया बरामद....
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर DRI (Directorate of Revenue Intelligence) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दुबई से आई एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके पास से लगभग 4 किलोग्राम विदेशी सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 करोड़ बताई जा रही है। अधिकारियों को पहले से तस्करी की सूचना मिलने के बाद महिला की गहन जांच की गई और सोना जब्त कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है और DRI तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है।
#vikasnews #breakingnews #mumbaiairport #dri #goldsmuggling #goldseizure #mumbai #dubai #crimenews #indianews #latestnews #hindinews #viralnews #airportnews #gold

image