13 Std - übersetzen

M NOT WELL, SORRY
SDO की पत्नी की संदिग्ध मौ#त
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के SDO की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ@त हो गई। उसका शव घर में पंखे से लट#का मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस को कमरे में बेड पर रखी कुर्सी और एक नैपकिन मिला, जिस पर लिखा था- "I M NOT WELL, SORRY (मैं ठीक नहीं हूं, सॉरी)"। पुलिस ने नैपकिन को कब्जे में लेकर हैंडराइटिंग जांच की तैयारी शुरू कर दी है।
मृत#का के मायके वालों का आरोप है कि शादी को अभी सिर्फ 8 महीने हुए थे। पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था और उसके दूसरी महिला से संबंध थे। परिजनों का कहना है कि यह पूरी प्लानिंग के तहत की गई हत्या है। उनका यह भी दावा है कि 2-3 महीने पहले पति ने अपने माता-पिता को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया था।
वहीं, ससुराल पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर हमारा समाज के संस्कार कहां पर आकर कम हो रहे हैं हमारे समाज की बहू बेटियां आखिर ऐसा कदम क्यों उठा रही हैं हर रोज सुनने में आ रहा है की कभी शादी के चार दिन कभी हफ्ता कभी महीना दो महीने ऐसे रिश्ते आखिर क्यों नहीं टिक पा रहे हैं यह बहुत ही गंभीर विषय है सभी कमेंट बॉक्स में सुझाव व अपनी राय अवश्य साझा करें
#hisar #haryana
#hisarpolice #kurukshetra
#satishbalana
#fb #fypシ゚

image