3 horas - Traduzir

नारी सशक्तिकरण की सशक्त प्रतीक, सौम्यता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

आपने अपने अद्वितीय नेतृत्व, संवेदनशील व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा के प्रति अटूट समर्पण से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी। आपका संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रहित के मूल्यों का अनुपम उदाहरण रहा। आपका प्रेरणादायी व्यक्तित्व एवं कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता रहेगा।

image