7 часы - перевести

टीवी एक्‍ट्रेस और 'रोडीज 8' की विनर आंचल खुराना ने अपने ताजा इंटरव्‍यू में शहनाज गिल को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम आंचल का दावा है कि शहनाज गिल 'क्‍यूट' होने का दिखावा करती हैं, जबकि असल में वह और उनके भाई शहबाज बदेशा, दोनों ही बेहद 'बदतमीज' लोग हैं। यही नहीं, एक्‍ट्रेस का कहना है कि पंजाब में कोई भी शहनाज के परिवार को अच्‍छे नजरों से नहीं देखता, जिसकी असल वजह इनका बर्ताव है।

आंचल खुराना ने दो टूक शब्‍दों में कहा है कि शहनाज ग‍िल और उनके भाई शहबाज की 'अच्छी पब्लिक इमेज' सिर्फ और सिर्फ दिखावा है और यह चालाकी से की गई 'वीडियो एडिटिंग' के कारण है।

image