4 heures - Traduire

ताजमहल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के एक कर्मचारी की मौत हो गई है. उस दौरान वह ड्यूटी पर थे। जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब हुई, फिर वहीं उनकी मौत हो गई। ताजमहल के प्रभारी कलंदर बिंद के मुताबिक, कैलाशी अपनी दोपहर की शिफ्ट के लिए साइकिल से आए थे और ताजमहल के पश्चिमी गेट से अंदर जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, वे गिर पड़े और उन्हें उल्टी होने लगी। उन्होंने बताया कि उनके साथी उन्हें एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

image