5 hrs - Translate

झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौ"त हो गई। दोनों जिस क्रेटा कार में सवार थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हा"दसे के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

बताया जा रहा है कि अबान की मौ"त की खबर जैसे ही झांसी जेल में बंद उसके भाई अली तक पहुंची, वह भावुक हो गया और रो पड़ा। परिवार के लिए यह घटना बड़ा सदमा बनकर सामने आई है।

वहीं, फोरेंसिक टीम ने दुर्घटनाग्रस्त क्रेटा कार की बारीकी से जांच की। टीम ने कार से कुछ किताबें और अन्य सामान जब्त कर उन्हें जांच के लिए अपने कब्जे में लिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल, मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

image