4 часы - перевести

पटना के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया और हिंसक रुख अपनाते हुए बस सहित 5 से अधिक गाड़ियों में आग लगा दी। उग्र प्रदर्शनकारियों ने दमकल विभाग और पुलिस टीम को खदेड़ दिया तथा पुलिस व मीडियाकर्मियों पर पथराव भी किया। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और एनएच पर यातायात ठप हो गया। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच जारी है।

image