केरल की एक साधारण सी लड़की ने वो कर दिखाया, जो बड़े बड़े लोग सिर्फ सपना देखते हैं।
महज 11 साल की उम्र में अपनी कंपनी की CEO बनने वाली श्रीलक्ष्मी सुरेश ने साबित कर दिया कि उम्र कभी काबिलियत की दीवार नहीं बनती।
महज 6 साल की उम्र में कोडिंग शुरू की, 8 साल की उम्र में अपने स्कूल की वेबसाइट बनाई और आगे चलकर Microsoft, Nokia और Coca-Cola जैसी दुनिया भर की दिग्गज कंपनियों के साथ काम किया।
न कोई IIT की डिग्री, न टेक्निकल परिवार का बैकग्राउंड, सिर्फ एक सेकंड हैंड कंप्यूटर और मजबूत जुनून ने उसे दुनिया के सबसे कम उम्र के CEO की पंक्ति में खड़ा कर दिया।
आज 18 साल की उम्र में वह एक सफल उद्यमी, लेखिका और मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
श्रीलक्ष्मी की कहानी हर उस युवा के लिए संदेश है जो बड़े सपने देखने की हिम्मत रखता है।
#youngestceo #keralagirl #inspiration #techprodigy #girlpower #startupstory #indianyouth #motivation #successstory #yourstoryhindi #yourstory