3 d - Tradurre

तीन नाबालिग लड़कियों का अपहरण किया और उन्हें बेच दिया। यह मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई और वह जेल से बाहर आ गया। जेल से बाहर आने के बाद आरोपी ऐसा फरार हुआ कि पुलिस उसे 39 साल तक नहीं ढूंढ सकी। उसने सन 1984 में लड़कियों को बेचने की वारदातें की थीं। अब कानपुर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी प्रदीप कुमार को धरदबोचा। अब वह 72 साल का है।
प्रदीप कुमार को कानपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक उसे यह सफलता तब मिली जब उसने सन 1984 के मामले को फिर से खोला। पुलिस ने पुराने वोटर आईडी रिकॉर्ड के जरिए आरोपी का पता लगाया। इस मामले में पुलिस को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट जमा करनी थी। इस रिपोर्ट को जमा करने की तय तारीख से कुछ दिन पहले पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कानपुर के जूही पुलिस स्टेशन के एसएचओ केके पटेल के अनुसार, सन 1984 में प्रदीप कुमार ने कथित तौर पर 13 साल की दो लड़कियों और 14 साल की एक लड़की का अपहरण किया था। वह जूही के साईंपुरवा कच्ची मड़ैया का निवासी है और उसने उसी इलाके की तीन लड़कियों का बहला-फुसलाकर अपहरण करने के बाद उन्हें बेच दिया था।

image