13 hrs - Translate

IIT-JEE दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसे क्लियर करने में सालों की मेहनत लगती है।

लेकिन बिहार के भोजपुर जिले के छोटे से गांव बखोरापुर के सत्यम कुमार ने सिर्फ 12 साल की उम्र में यह परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया था।

पहले प्रयास में AIR 8137 आयी, पर वे संतुष्ट नहीं हुए। अगले साल फिर परीक्षा दी और AIR 679 लाकर देश के सबसे कम उम्र के IITian बन गए।

सत्यम की जिंदगी यहीं नहीं थमी, बल्कि इसके बाद और ऊंची उड़ान भरने लगी।

उन्हें IIT कानपुर में BTech-MTech डुअल डिग्री के लिए एडमिशन मिला। वहां से आगे बढ़ते हुए उन्होंने महज 24 साल की उम्र में अमेरिका की University of Texas से PhD पूरी की।

****le में मशीन लर्निंग इंटर्नशिप की और आज Texas Instruments में Machine Learning Systems Research Engineer हैं।

बिहार से निकलकर दुनिया के अमेरिका तक पहुंचने वाले सत्यम की यह कहानी बताती है कि प्रतिभा और दृढ़ता किसी भी सीमा को नहीं मानती।

यहां पढ़िए: https://yourstory.com/.../biha....r-satyam-kumar-young

#satyamkumar #youngestiitian #inspiringindia #biharpride #iitjee #successstory #yourstory #yourstoryhindi

image