10 ساعة - ترجم

संगठन की शक्ति ही भाजपा की शक्ति है।
प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री महेन्द्र भट्ट जी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज देहरादून में आयोजित भारतीय जनता पार्टी गढ़वाल संभाग के जिला एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक ली।
बैठक में पार्टी के प्रस्तावित कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार जी, श्रीमती दीप्ति रावत भारद्वाज जी, श्री तरुण बंसल जी सहित गढ़वाल संभाग के सभी जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

image