आज यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर #commonwealthgames की शॉटपुट स्पर्धा की एफ-57 श्रेणी में रजत पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले हमारे होनहार पैरा एथलीट श्री शुभम जुयाल जी एवं उनके कोच श्री राकेश रावत जी से आत्मीय भेंट हुई।
शुभम को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उनकी सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह रजत पदक केवल एक खिलाड़ी की जीत नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश के लिए गर्व का क्षण है।
#commonwealth #games #sports Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India


