14 часы - перевести

मध्य प्रदेश के मंडला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ चालू कूलर में पानी डालते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। करंट इतना भीषण था कि युवक सुमित हरदाहा की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह वीडियो हर घर के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि कूलर में पानी डालने से पहले प्लग को पूरी तरह से बाहर निकालें।