2 часы - перевести

उदयपुर में रंजिश का खौफनाक अंजाम!

उदयपुर के कपिल विहार इलाके में आपसी विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि 52 वर्षीय उर्मिला कंवर की जान चली गई। रिपोर्टों के अनुसार, 20 से 25 लोग कई SUV गाड़ियों में सवार होकर महिला के बेटे के घर पहुंचे थे। वहां हंगामे और तोड़फोड़ के दौरान उर्मिला कंवर घर से बाहर आईं।

आरोप है कि इसी दौरान एक स्कॉर्पियो की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

मामले में सामने आए नए वीडियो से घटनाक्रम को लेकर कुछ और तथ्य सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले दूसरे पक्ष की ओर से भी तोड़फोड़ और पथराव की घटना हुई थी। पुलिस अब CCTV और वीडियो फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक विवाद ने आखिर एक परिवार से उसकी मां छीन ली…
कानून हाथ में लेने का अंजाम कितना भयावह हो सकता है, यह घटना इसकी गंभीर याद दिलाती है।

#udaipur #rajasthannews #udaipurnews #crimenews #rajasthan

image