2 часы - перевести

जिस मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए मौत से भी मुकाबला कर लिया… उसे सलाम! ❤️‍🩹🙏

बहराइच के कतर्नियाघाट इलाके में एक ऐसा मंजर सामने आया, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। 5 साल का मासूम मोहित सड़क किनारे अपनी मां मीना देवी के साथ था, तभी गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया।

तेंदुआ मोहित को लेकर जाने लगा, लेकिन मां मीना देवी ने अपने बच्चे को बचाने के लिए एक पल भी पीछे हटना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने तेंदुए का सामना किया और संघर्ष करते हुए अपने बेटे को उसके चंगुल से छुड़ा लिया। इस दौरान मां और बच्चे दोनों घायल हुए, लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि मां की हिम्मत ने बच्चे की जान बचा ली।

मां की ममता शायद दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है… क्योंकि जब बात अपने बच्चे की जिंदगी की हो, तो एक मां अपने डर से बड़ी हो जाती है। ❤️

मीना देवी की हिम्मत को दिल से सलाम। 🙏❤️

#मांकीममता #मांकीताकत #bahraich #katarniaghat #motherlove

image