5 heures - Traduire

पौराणिक कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन के दौरान हलाहल विष निकला, तो भगवान शिव ने यह कभी नहीं सोचा कि वे किसकी जान बचा रहे हैं; उन्होंने बिना किसी भेद-भाव के पूरी सृष्टि की रक्षा की। एक सच्चे शिव भक्त को इस प्रसंग से प्रेरणा लेनी चाहिए —सेवा करते समय यह नहीं सोचना चाहिए कि सामने वाला कौन है, बल्कि यह देखना चाहिए कि उसे सेवा की आवश्यकता है या नहीं।
​इसी निस्वार्थ भाव और अटूट आस्था के साथ, श्री नर्मदाश्वर मंदिर परिसर, सत्या विहार, आर.टी.ओ. रोड, हल्द्वानी में शिवार्चन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पवित्र ​सावन मास में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से मेरी भी यही प्रार्थना है कि आप और आपका पूरा परिवार हमेशा स्वस्थ रहे, आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास हो, और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
भोलेनाथ की कृपा आप पर और आपके अपनों पर सदैव बनी रहे।🙏🏻
#harshiva #shivarchan

image
image
image