2 ساعة - ترجم

राजस्थान की धरती पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम की ऐसी मिसाल बनी, जिसे देश कभी नहीं भूलेगा।
कर्नल धर्मवीर सिंह की पोस्टिंग 1971 के युद्ध के दौरान लोंगेवाला में थी। विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना के बेहद सीमित सैनिक बल ने पाकिस्तानी सेना के बड़े हमले का डटकर मुकाबला किया। उनके साहस, सैन्य नेतृत्व, मानसिक दृढ़ता और अदम्य पराक्रम ने उन्हें लोंगेवाला के वीर नायकों में स्थान दिलाया। उनके योगदान के लिए उन्हें Mentioned in Despatches से सम्मानित किया गया।
कर्नल धर्मवीर सिंह का जन्म 1945 में हरियाणा के घुदानी गांव में हुआ था। वर्ष 1969 में पंजाब रेजीमेंट में कमीशन प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय सेना में गौरवपूर्ण सेवा की। उन्होंने 1992 से 1994 तक 23वीं पंजाब बटालियन का नेतृत्व किया और वर्ष 1997 में सेवानिवृत्त हुए।
लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई पर जे.पी. दत्ता की चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर’ बनी, जिसमें उनके किरदार को अभिनेता अक्षय खन्ना ने निभाया था।
कर्नल धर्मवीर सिंह का 16 मई 2022 को गुरुग्राम में निधन हो गया, लेकिन राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और लोंगेवाला में उनका साहस सदैव भारतीयों को प्रेरणा देता रहेगा।
देश के इस वीर सपूत को कोटि-कोटि नमन।
उनकी वीरता और बलिदान को भारतवर्ष हमेशा याद रखेगा।

image