3 horas - Traducciones

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद में विपक्ष की ओर से लगातार किए जा रहे हंगामे और कार्यवाही बाधित करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सदन ठप करने से विपक्ष को ही नुकसान उठाना पड़ता है, क्योंकि इससे संसद का बहुमूल्य समय और संसाधन व्यर्थ चले जाते हैं।
थरूर का कहना है कि विपक्ष को हंगामे के बजाय संसद के मंच का इस्तेमाल सरकार से सवाल पूछने, जनता से जुड़े अहम मुद्दे उठाने और सत्ता पक्ष को जवाबदेह बनाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र में सार्थक चर्चा, सवाल-जवाब और प्रभावी जांच की जरूरत बताते हुए कहा कि संसद को बाधित करने के बजाय उसका बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

image