3 saat - çevirmek

मुंबई में फूड सेफ्टी को लेकर प्रशासन की सख्ती का असर अब रेस्टोरेंट की रसोई तक दिखाई देने लगा है।

चिकन लॉलीपॉप, मंचूरियन जैसी डिश में इस्तेमाल होने वाले चटख कृत्रिम रंगों को लेकर कई रेस्टोरेंट संचालक सावधानी बरत रहे हैं। बताया जा रहा है कि FDA की सख्ती और अधिकारी तुकाराम मुंढे की कार्रवाई के डर से कई जगह इन रंगों का इस्तेमाल बंद या कम किया गया है।

यह बदलाव भले ही छोटा दिखाई दे, लेकिन इसका सीधा संबंध लोगों की सेहत से है। खाने में अनावश्यक और नियमों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले रंगों पर रोक लगे तो इसका फायदा सीधे ग्राहकों को मिलता है।

सख्त प्रशासन का असर यही होना चाहिए कि नियम सिर्फ कागजों पर न रहें, बल्कि उनका असर लोगों की थाली में भी दिखाई दे।

image