9 heures - Traduire

महाराष्ट्र के गडचिरोली जिले में एक द@र्दनाक घटना सामने आई है। जप्तलाई गांव स्थित एक सहायता प्राप्त आदि"वासी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में रविवार देर रात जह"रीले सांप ने सो रही छात्राओं को ड@स लिया। हादसे में तीन छात्राओं की मौ@त हो गई, जबकि तीन अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया गया कि छात्राएं हॉस्टल में जमीन पर सो रही थीं। रात करीब 12 बजे के आसपास सांप ने उन्हें डस लिया। तीन मृ@त छात्राओं की उम्र 8, 12 और 14 वर्ष बताई गई है। उन्हें त@त्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौ@रान उनकी मौ@त हो गई।
हा@दसे में घायल तीन अन्य छात्राओं को गडचिरोली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एंटी-वेनम दिया गया और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इनमें से एक छात्रा की हालत गं@भीर बताई जा रही है।
घ@टना के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जिला कलेक्टर अविश्यांत पांडा ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जांच में यह देखा जाएगा कि हॉस्टल में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे या नहीं और स्कूल प्रबंधन ने जरूरी सावधानियां बरती थीं या नहीं। प्रशासन ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस हा@दसे के बाद छात्राओं के परिवारों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। प्रशासन का कहना है कि अगर जांच में किसी तरह की ला@परवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

image