10 hrs - Translate

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र (फुलवामऊ गांव) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है। इंदौर में नौकरी करने वाले विनय की पत्नी गुड़िया देवी ने अपने 6 साल के मासूम बेटे शुभ को ₹20 देकर गुटखा लेने भेजा था। बच्चे ने ₹15 का गुटखा खरीदा और बचे हुए ₹5 की टॉफी खरीदकर खा ली। जब मां को इस बात का पता चला, तो वह गुस्से में इस कदर हैवान बन गई कि उसने रसोई में गैस पर चाकू गर्म किया और तड़पते मासूम बच्चे के दोनों पैरों के तलवों को जगह-जगह से बुरी तरह दाग दिया।इतना ही नहीं हैवानियत की हदें पार करते हुए मां ने दर्द से कराहते मासूम शुभ को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया और खुद पड़ोसी के घर जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने चली गई। कुछ देर बाद जब पड़ोसी का बच्चा शुभ को बुलाने आया, तो कमरे के अंदर से आ रही सिसकियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने ताला खुलवाया और लहुलुहान व झुलसे मासूम को बाहर निकाला। सूचना पर बाहर से पहुंचे पिता विनय बेटे की हालत देख रो पड़े। पुलिस ने घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और पिता की तहरीर पर कलयुगी मां के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

image