5 Std - übersetzen

लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन।

पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होल्कर जी ने अपने शासन में किसानों, कारीगरों, व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता दी तथा मालवा में व्यापार, कृषि और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन दिया। उनका शासन लोककल्याण, सुशासन और जनसेवा की प्रेरणादायी मिसाल रहा।

धर्म और संस्कृति के संरक्षण के साथ उन्होंने देश के अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, कुओं, बावड़ियों और धर्मशालाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों की व्यापकता आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत में दिखाई देती है।

image