'रामायणम्' में सीता के किरदार में साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चा और बहस जारी है। इसी बीच टीवी की आइकॉनिक 'सीता' दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी का समर्थन करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कलाकार को उसके काम से पहले जज नहीं करना चाहिए। दीपिका का मानना है कि जब फिल्म रिलीज होगी और दर्शक साई पल्लवी का अभिनय देखेंगे, तो वे उन्हें पूरे दिल से स्वीकार कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर दौर की अपनी रामायण होती है और हर कलाकार अपने अंदाज में किरदार को निभाता है। ऐसे में तुलना करने के बजाय फिल्म का इंतजार करना बेहतर होगा। अब दीपिका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनकी बात से सहमत हैं, जबकि कुछ अब भी अपनी राय पर कायम हैं। आप साई पल्लवी को सीता के रूप में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं

image