5 uur - Vertalen

कानपुर देहात में सरकारी स्कूल की व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक मासूम छात्र का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए पुलिस चौकी पहुंचकर स्कूल की शिक्षिका पर कई आरोप लगाता नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में बच्चा कथित तौर पर शिकायत करता है कि स्कूल में पढ़ाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता और शिक्षिका मोबाइल फोन में व्यस्त रहती हैं। बच्चे की बात सुनकर पुलिसकर्मी भी उससे जानकारी लेते दिखाई दे रहे हैं।
बच्चे की शिकायत के बाद मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और स्कूल की व्यवस्था की जांच की मांग की है।

image