बहुत ही दर्दनाक खबर… एक और मां की गोद सूनी हो गई। 💔🥀
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना के प्रशिक्षण के दौरान अग्निवीर निशांत राय ने एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में अपनी जान गंवा दी। 🇮🇳
देश की रक्षा और मातृभूमि की सेवा का सपना लेकर सेना में कदम रखने वाले निशांत आज तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटेंगे… जिस बेटे को मां ने देश की सेवा के लिए गर्व से विदा किया था, आज उसी बेटे के जाने का गम पूरे परिवार को जिंदगी भर सताएगा। 😢💔
दार्जिलिंग-पुलबाजार पंचायत समिति की चेयरपर्सन श्रीमती निमांता तमांग जी और पूरे राय परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस अपूरणीय क्षति की कल्पना भी शब्दों में नहीं की जा सकती।
ईश्वर वीर अग्निवीर निशांत राय की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनकी मां व परिवार को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏🥀
मां भारती के वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि।

image