3 uur - Vertalen

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा! 🚌💐

स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड सरकार महिलाओं को बड़ी सौगात दे सकती है। प्रदेश की रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की तैयारी चल रही है। इसके लिए रोडवेज प्रबंधन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो प्रदेश की हजारों महिलाओं और छात्राओं को रोजाना सफर में बड़ी राहत मिलेगी। रोडवेज की करीब 900 बसों में प्रतिदिन लगभग सवा लाख यात्री सफर करते हैं, जिनमें करीब 50 हजार महिलाएं और छात्राएं शामिल हैं।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की मांग लंबे समय से उठती रही है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर सरकार की ओर से इस संबंध में घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

image