2 Std - übersetzen

भारतीय युवा खिलाड़ी सूरज कुमार चंद ने इतिहास रचते हुए FISU वर्ल्ड यूनिवर्सिटी स्क्वैश चैंपियनशिप में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाया है। मुंबई के सोमैया विद्याविहार यूनिवर्सिटी में आयोजित पुरुषों के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सूरज ने हंगरी के बेनेडेक तकाच को कड़े संघर्ष के बाद 5-11, 11-8, 11-5, 6-11, 11-4 से हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की।
इस शानदार जीत के अलावा सूरज के एक विशेष अंदाज ने सोशल मीडिया पर सभी का दिल जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मैच के दौरान वह अपने शरीर पर पवित्र जनेऊ धारण किए नजर आए। विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा को गर्व से प्रदर्शित करने के लिए खेल प्रेमी और सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।
#surajkumarchand #fisusquash #worlduniversitygames #indiansquashhistory
[Suraj Kumar Chand, FISU World University Squash Championship, First Indian Gold Medal,

image