2 horas - Traduzir

मिलावटखोरों पर सख्ती, रिश्वत पर भी दो टूक!

महाराष्ट्र FDA के प्रमुख IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे अस्वच्छ और खराब खाने के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। मिलावटखोरों पर छापेमारी के बीच उन्होंने रिश्वत को लेकर भी साफ संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि कोई भी उन्हें रिश्वत देने की हिम्मत नहीं कर सकता, ऐसा करने से पहले 100 बार सोचना पड़ेगा।

मुंढे के मुताबिक, वह अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहे हैं। खाद्य सुरक्षा को लेकर उनकी सख्ती चर्चा में है। ईमानदारी और सख्ती—यही पहचान!

image