हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं का प्रतीक तीज उत्सव आज हरियाणा लोक भवन में बड़े उत्साह, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों, महिलाओं, बच्चों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने हरियाणा की लोक संस्कृति, परम्पराओं, इतिहास और ग्रामीण जीवन को दर्शाते हुए मनमोहक लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने देश के विभिन्न राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भी मनमोहक झलक प्रस्तुत की।