9 Std - übersetzen

राष्ट्रसेवा को अपना धर्म और राष्ट्रहित को अपना संकल्प मानकर जीवनभर भारत की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले महान राष्ट्रनायक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की ऐसी विराट आवाज थे, जिनके विचारों में राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण, शब्दों में संवेदना और व्यक्तित्व में अद्भुत सरलता थी। उनका ओजस्वी नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और देश के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
माँ भारती के इस महान सपूत को शत-शत नमन। 🙏

image