4 часы - перевести

उत्तराखंड के हवलदार गजेंद्र सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, साथियों को बचाने में दिया था सर्वोच्च बलिदान
बागेश्वर। उत्तराखंड की वीरभूमि कपकोट के अमर सपूत हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित वीरता सम्मान कीर्ति चक्र से अलंकृत किया जाएगा।
भारतीय सेना की दो पैरा (स्पेशल फोर्सेज) में तैनात हवलदार गजेंद्र सिंह ने 18 जनवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले दुर्गम जंगलों में आतंकियों के खिलाफ अभियान के दौरान अदम्य साहस, नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान का परिचय दिया था। उनकी वीरता से कपकोट ही नहीं, पूरे उत्तराखंड का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है

image