3 heures - Traduire

बागपत में मुस्लिम युवक ने हरिद्वार से लाकर चढ़ाया गंगाजल 🙏
यूपी के बागपत के गांगनौली गांव में कल्लू नामक मुस्लिम युवक 31 लीटर गंगाजल लेकर पहुंचा और गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। बताया जा रहा है कि उसके इस कदम से नाराज परिजनों ने उसे घर आने से मना कर दिया।
इसके बाद स्थानीय हिंदू समाज के लोग उसे एक परिचित महिला के घर ले गए, जहां उसने अपना कलश रखा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि युवक अपनी मां से पैसे लेकर कांवड़ लाने गया था और फिलहाल वह अपनी मां के पास सुरक्षित है।

image