2 horas - Traduzir

आगरा :सिकंदरा थाना क्षेत्र में शादी के पांच दिन बाद ही नवविवाहिता अचानक से गायब हो गई. परिजन को पता चला तो उनके होश उड़ गए. दूल्हा और परिजन का आरोप है कि लुटेरी दुल्हन करीब 11 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई. उसकी तलाश की. इसके बाद बिचौलिया से मोबाइल पर संपर्क किया. बिचौलिया ने लड़की गायब करने के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. पीड़ित दूल्हा ने पुलिस से शिकायत की. मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई.
इसके बाद पीड़ित परिवार ने कोर्ट की शरण ली. अब कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है. डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि कोर्ट के आधार पर सिकंदरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है. लापता लुटेरी दुल्हन, उसके कथित भाई और बिचौलिया की तलाश की जा रही है. इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

image