रविवार रात करीब 11 बजे हारिनी ने अपने प्रेमी विनय को घर बुलाया था। दोनों ने मिलकर अभिनंदन की हत्या की। इस दौरान चार साल के मासूम यदुवीर की नींद खुल गई और उसने पूरी वारदात देख ली। अपना राज खुलने के डर से बेरहम मां ने अपनी ही कोख से जन्मे बेटे का गला घोंट दिया। इसके बाद वारदात को सुसाइड या आपसी विवाद का रूप देने के लिए आरोपियों ने पिता के शव को बच्चे के ऊपर रख दिया। वारदात से पहले रविवार रात 10 बजे ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। हत्या के बाद खून से सने कपड़े धोकर सुखाने के लिए डाल दिए और फिर हारिनी ने अपने मोबाइल से कॉल हिस्ट्री, मैसेज और फोटो डिलीट कर दिए।
लेकिन कमरे में मिले खून के धब्बों और फॉरेंसिक साक्ष्यों ने उनकी पोल खोल दी

image