2 hrs - Translate

मेरठ के लोहिया नगर स्थित MCC अस्पताल में 25 वर्षीय नर्स नेहा की 18 जुलाई 2026 को ऑपरेशन थिएटर में संदिग्ध हालत में मौत हुई। मौके से सल्फास की गोलियां और एक कथित सुसाइड नोट भी मिला था।
लेकिन नेहा के मायके वालों ने सुसाइड नोट की लिखावट पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि नोट नेहा की लिखावट में नहीं है। इसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू की।
पुलिस ने अस्पताल की CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली। जांच में सामने आया कि अस्पताल कर्मचारी सुरेश और नेहा के बीच पिछले करीब 7–8 महीने से प्रेम संबंध थे। सुरेश शादीशुदा था और उसका पांच साल का बेटा भी है। नेहा उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी।
वारदात वाले दिन नेहा ने कमजोरी महसूस होने की बात कही। उसे ड्रिप लगाने के बहाने OT में ले जाया गया। सुरेश ने अपने साथी फरहान के साथ मिलकर ड्रिप में जहरीला रासायनिक पदार्थ देकर नेहा की हत्या कर दी।
हत्या के बाद मामले को आत्महत्या दिखाने के लिए फर्जी सुसाइड नोट और सल्फास की गोलियां नेहा के पास रखी। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट, नोटपैड, सिरिंज, रासायनिक पदार्थ का रैपर, कैनूला और मोबाइल फोन बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।
इस मामले का एक और दुखद पहलू यह है कि नेहा के पति रवि कुमार की करीब एक साल पहले आत्महत्या से मौत हो चुकी थी। पति की मृत्यु के बाद नेहा परिवार और अपने बच्चे की जिम्मेदारी संभालने के लिए निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी।
पुलिस ने इस मामले में सुरेश और फरहान को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच जारी है

image