8 horas - Traduzir

प्रदेश में गो संरक्षण अभियान को अब नई पीढ़ी यानी Gen-Z से जोड़ने की तैयारी है। गांव-गांव अभियान चलाकर बच्चों और युवाओं को गोवंश की देखभाल, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गाय की भूमिका के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए करीब 10 हजार ‘गो मित्र’ तैयार किए जाएंगे, जिन्हें पहले मास्टर ट्रेनर के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश के 7,500 से अधिक गो आश्रय स्थलों में 12 लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। इनके भरण-पोषण के लिए मिलने वाली राशि भी 30 से बढ़ाकर 50 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश की गई है।
#cowprotection #gauseva #genz #gausanrakshan #cowcare #naturalfarming #ruraleconomy #panchjanya

image