1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में आजीवन कारावास भुगत रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार नहीं रहे। 80 वर्षीय सज्जन कुमार तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे थे, जहां तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।