अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर की एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची बता रही है कि किसी ने उससे पूछा कि क्या वो चाइनीज़ है? इस सवाल से बच्ची काफी दुखी और नाराज़ हो जाती है.

बच्ची ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. उसका मासूम लेकिन जरूरी मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.