5 часы - перевести

दरअसल, सांप डंसने के बाद बेहोशी के दौरान भाई को जगाए रखने की सलाह डॉक्टरों ने दी थी. ऐसे में पानी के छींटे और लगातार गाल पर थप्पड़ मारकर पीड़ित को नींद नहीं आने दी. अस्पताल में दो घंटे के भीतर युवक को एंटी-वेनम की 15 डोज के बाद उसकी जान बच गई.

कोतवाली शहर के ज्योति नगर निवासी शनिवार दोपहर अरुण (21) खेत में पानी लेकर गए थे. घास की बोरी उठाते समय उसमें छिपे सांप ने अरुण को डंस लिया. चीख सुनकर भाई आकाश मौके पर पहुंचे और भाई को सड़क की ओर ले आए. इसी दौरान एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई.

image