2 ore - Tradurre

जनसंपर्क से मनसंपर्क के क्रम में आज वार्ड 47 के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके बहुमूल्य सुझाव लिए। इस दौरान पार्षद श्री दीपक बिष्ट जी की विशेष उपस्थिति रही।
​आपका नगर निगम अपने सीमित संसाधनों के बावजूद आप सभी की हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए पूरी शिद्दत से जुटा हुआ है। यह स्वाभाविक है कि कुछ जटिल समस्याओं के समाधान में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन यह निश्चित है कि हर समस्या का ठोस समाधान होकर रहेगा। जो कार्य हमारे स्थानीय स्तर पर संभव हैं, उन्हें हम तत्काल ठीक करने का प्रयास करते हैं और जिन समस्याओं का निस्तारण उच्च स्तर से होना है, उन्हें पूरी मजबूती के साथ उचित मंच पर रखते हैं।
​जो समस्याएं आपको परेशान करती हैं, उन्हीं समस्याओं की वजह से मुझे भी समस्या होती है। हमारी नीयत और निष्ठा शत-प्रतिशत जनता को बेहतर से बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए समर्पित है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि मैं कोई बाहरी नहीं, बल्कि आप ही के बीच का एक हिस्सा हूं, आप ही का भाई हूं। सच कहूं तो—मैं भी आप ही हूं।
#विकसित_हल्द्वानी
#सुरक्षित_हल्द्वानी #हल्द्वानी

image