आज देहरादून स्थित आवास पर ‘हिमाद्रि प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बन रही फिल्म ‘बाला गोरिया’ के निर्माता श्री मनोज चंदोला ने भेंट की। इस अवसर पर फिल्म के पोस्टर का अवलोकन किया।
न्याय के देवता गोलज्यू भगवान के जीवन पर आधारित यह फिल्म हमारी समृद्ध लोक आस्था, संस्कृति और इतिहास को पर्दे पर जीवंत करने का सराहनीय प्रयास है। अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में रिलीज होने जा रही यह फिल्म उत्तराखंड के लोक देवताओं की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आने वाली पीढ़ी को अपनी महान सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


