35 м - перевести

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर स्थित एक आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 14.175 किलोग्राम चांदी के आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार वाड्रफनगर निवासी अरविंद सोनी की स्थानीय बाजार में अरविंद ज्वेलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। गत 16 अगस्त की रात करीब सवा नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब पौने सात बजे दुकान पहुंचने पर शटर का लॉक टूटा मिला और अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब थी।

image