34 m - Traduire

ईशा योग फाउंडेशन (आईवाईएफ) के नेपाल तीर्थयात्रा पर गये कुल 80 लोग लापता हैं। ये सभी विदेशी नागरिक हैं और फिलहाल उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

आईवाईएफ के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “तिब्बत-चीन के ग्यिरोंग में विनाशकारी और दुखद अचानक आयी बाढ़ में कैलाश यात्रा पर गया हमारा एक समूह फंस गया। वापसी के दौरान वे आव्रजन कार्यालय में थे, तभी बाढ़ आ गयी। ऐसा लगता है कि इमारत और शहर का बड़ा हिस्सा बाढ़ में डूब गया है। हम सभी, स्वयंसेवकों और सहायता दलों सहित, बेहद व्यथित हैं और बचाव कार्य में हरसंभव सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। आव्रजन कार्यालय में मौजूद लोगों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हम अधिकारियों के साथ संपर्क कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि वहां कैसे पहुंचा जा सकता है और जोखिम के बावजूद बचाव कार्य में शामिल होने के लिए तैयार हैं।”

image