8 ث - ترجم

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को छात्रों का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोकने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की।

छात्र अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने पर अड़े रहे। प्रदर्शन के कारण पटना के कई इलाकों में तनाव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी।

image