6 saat - çevirmek

शादी… हर किसी की ज़िंदगी का सबसे खूबसूरत फैसला हो, यह ज़रूरी नहीं। ❤️ आज के समय में शादी को लेकर समाज का दबाव बहुत है। अक्सर लोगों को लगता है कि एक उम्र के बाद शादी कर लेना ही जीवन की सफलता है। लेकिन सच यह है कि शादी तभी खूबसूरत होती है, जब उसमें सही इंसान, भरोसा, सम्मान, समझ और सच्चा साथ हो। अगर आप अपने पैरों पर खड़े हैं, अच्छा कमा रहे हैं और अकेले भी खुश रहना जानते हैं, तो सिर्फ समाज के दबाव में शादी करने की कोई मजबूरी नहीं होनी चाहिए। जिंदगी आपकी है, इसलिए अपने जीवन का फैसला भी सोच-समझकर आपका ही होना चाहिए। माता-पिता की सेवा करना, दुनिया घूमना, अपने सपनों को पूरा करना और ईश्वर का ध्यान करना भी जीवन का हिस्सा है। हर व्यक्ति की प्राथमिकताएँ अलग होती हैं और हर किसी के लिए खुशी का मतलब भी अलग होता है। 🌿 रिश्तों की दुनिया भी पहले जैसी नहीं रही। इसलिए सिर्फ इस डर से शादी मत करो कि “लोग क्या कहेंगे?” क्योंकि शादी के बाद की जिंदगी आपको जीनी है, समाज को नही

image