3 часы - перевести

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कुकू कोहली का नि,धन, फिल्म जगत में शोक

‘फूल और कांटे’ जैसी सुपरहिट फिल्म के निर्देशक कुकू कोहली का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। बताया गया कि एक दिन पहले ही उनकी सफल स्टेंट प्रक्रिया हुई थी, जिसके बाद अचानक हार्ट अटैक आने से उनका नि,धन हो गया।

कुकू कोहली को अजय देवगन का गॉडफादर भी माना जाता है। उन्होंने साल 1991 में ‘फूल और कांटे’ के जरिए अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘सुहाग’, ‘हकीकत’ और ‘अनाड़ी नंबर वन’ जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया।

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने कुकू कोहली के निधन की पुष्टि की। साल 1990 में उन्होंने अभिनेत्री अरुणा ईरानी से शादी की थी।

फिल्म जगत ने एक प्रतिभाशाली निर्देशक को खो दिया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि। See less

image